WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM (1)
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.55 PM
उत्तर प्रदेश के खीमपुर के तिकोनिया में हुए बवाल में मारे गए किसानों की आत्मा की शांति के लिए हो रही अंतिम अरदास में शामिल होने जा रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का काफिला मंगलवार की सुबह शहर के नैपालापुर चौराहे पर रोक लिया गया। रोकने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल कर प्रियंका गांधी की गाड़ी सहित तीन गाड़ियों को लखीमपुर जाने दिया गया, लेकिन उनके काफिले में शामिल करीब एक दर्जन अन्य गाड़ियों को वापस कर दिया गया।
 

कांग्रेस कार्यकर्ता ने पुलिस संग की धक्का मुक्की 

पुलिस के रोकने पर कांग्रेस कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। उन्होंने बैरिकेडिंग हटाकर प्रियंका गांधी की गाड़ियां निकलवाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने किसी को जाने नहीं दिया। जिस पर कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा काटा। कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि यह पुलिस की गुंडई है। वह शांतिपूर्ण ढंग से लखीमपुर जा रहे हैं तो उसमें किसी को क्या परेशानी हो सकती है। कहा कि इसी तानाशाही के चलते ही इन लोगों ने प्रियंका गांधी को तीन दिन तक सीतापुर में बंद रखा था।

About Author

Join us Our Social Media