WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM (1)
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.55 PM

फिरोजाबाद। सुहागनगरी रविवार को गणेशमय नजर आयी। हर तरफ गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे गूंजते देखे गये। गणेश विसर्जन शोभायात्रा में शामिल भक्तगण गणेश भजनों पर झूमते दिखाई दिए। यमुनाजी के घाट के अलावा तालाबों में भगवान गणेश का विधि-विधान से पूजा अर्चना के बाद विसर्जन किया गया। इसके बाद प्रसाद का वितरण हुआ।
विध्नहर्ता भगवान गणेश की नगर में विसर्जन शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में महिलाऐं, युवतियां एवं बच्चे गणेश भजनों पर झूमते दिखाई दिए। भक्तगण सुबह से ही तैयारियों में लगे हुये थे। भक्तों ने गणपति बप्पा के पांडालों में पहुंच हवन पूजन के साथ आरती की। वहीं युवाओ की टोली गुलाल उड़ाते हुये भगवान गणेश की विदाई में मस्त देखे गये। पसीना वाले हनुमान मंदिर, शंकरपुर घाट, रसीदपुर कनेटा तालाब, शिकोहाबाद स्थित नहर किनारे के अलावा अन्य स्थानों पर भक्तों ने पहुंच भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया। गणेश विसर्जन के बाद महिलाओ, युवाओ के अलावा अन्य लोगों को प्रसाद का वितरण किया गया।
भगवान गणेश की विसर्जन यात्रा श्याम नगर बैंक वाली गली से प्रातः 10 बजे बैंड बाजों के साथ धूमधाम के साथ निकाली गई। पं. अनूप शर्मा द्वारा विधिविधान के साथ हवन यज्ञ पूर्ण करने के बाद गणपति बप्पा के जय घोष लगाए गए और उन्हें विदाई दी गई। गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ के जयघोष गूंजते रहे। इस दौरान बनवारी लाल गुप्ता, पंकज गुप्ता, रामनिवास गुप्ता, मोहित गुप्ता, अमन गुप्ता, अनुज गुप्ता, संजय गुप्ता, शेरू गुप्ता, बसंत, ज्योति गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता, कृष्णा गुप्ता, रिद्धि गुप्ता आदि मौजूद रहे। वहीं सोहन मार्केट समिति द्वारा गणेश महोत्सव समिति के द्वारा गणपति बप्पा मोरया के नारों के साथ गणेशजी की रथ यात्रा लहरी कंपाउंड कोटला चुंगी होती हुई महेश अग्रवाल की बगीची सांती पहुंची। जहाॅ भक्तो ने भगवान गणेश का विधि-विधान से विसर्जन किया। विसर्जन के बाद जीके शर्मा अशोक मॉल द्वारा सभी भक्तजनों को प्रसाद वितरण किया गया।

About Author

Join us Our Social Media