WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM (1)
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.55 PM

फिरोजाबाद। उ.प्र सफाई मजदूर संघ की बैठक नगर निगम के संघ कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्ष संघ के अध्यक्ष रामनाथ आजाद व संचालन अशोक बाल्मीकि ने की। अशोक बाल्मीकि ने कहा कि कोरोना काल से लेकर आज तक निगम के समस्त कर्मचारियों ने अपनी मेहनत व लगन से जिम्मेदारी निभाते हुए कार्य किया है। उन सभी कर्मचारियों की मेहनत को नगर आयुक्त प्ररेणा शर्मा ने समझा और कर्मचारियों का समय से वेतन दिलाया। साथ ही कहा ठेका सफाई कर्मचारियों को भी वेतन शीघ्र दिया जाए। वहीं नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. प्रताप सिंह का भी धन्यवाद ज्ञापित किया। बैठक में अमित बाल्मीकि, जालिम सिंह, चंदन बाल्मीकि, योगेश सरन, बबलू गौतम, दिनेशदास पचैरी, प्रदीप पारस, दुर्गा प्रसाद, राजकुमार टिंचू आदि रहे।

About Author

Join us Our Social Media