WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM (1)
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.55 PM

फिरोजाबाद। विश्वशांति मानव सेवा समिति निःशुल्क शिक्षण संस्थान शाखा गढ़ी तिवारी के तत्वाधान में जिला आगरा एवं फिरोजाबाद की कक्षा नौ से 12 तक के कुल 120 प्रतिभागियों की सामूहिक सामान्य ज्ञान प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा सुबह 8 बजे से 10 बजे तक हुई। परीक्षा उपरांत लगभग तीन घंटे उत्तर पुस्तिका जाँची गई। और जिसका तीन बजे परिणाम घोषित किया गया। जिसमें 35 अंकों के साथ गौरव कुमार प्रथम, 31 अंकों के साथ आदित्य द्वितीय व 28 अंकों के साथ जितेन्द्र तीसरे स्थान पर रहे। जिनको संस्था द्वारा शील्ड एवं सम्मान पत्र के साथ विशेष पुरष्कार से पुरष्कृत किया गया। इसके साथ शीर्ष 10 प्रतिभागियों को सम्मान पत्र के साथ पैन देकर सम्मानित किया गया।

About Author

Join us Our Social Media

  • All
  • Firozabad
  • Uttar Pradesh