WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM (1)
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.55 PM

ऑटो पलटने से पांच प्रवासी मजदूर घायल
फिरोजाबाद। जनपद के मक्खनपुर थाना क्षेत्र में हाइवे पर एक ऑटो अनियंत्रित हो कर पलट गया। हादसे में पांच प्रवासी मजदूर घायल हो गए। जिनमें से दो मजदूरों की हालत गम्भीर होने पर सैफई पीजीआई रेफर किया गया है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी मजदूर दिल्ली से अपने घर वापस लौट रहे थे।
मक्खनपुर थाना क्षेत्र में हाइवे पर ग्राम रुपसपुर के पास रविवार की तड़के ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें आॅटो सवार पांच लोग घायल हो गय। आॅटो में सवार सभी लोग दिल्ली से अपने घर लौट रहे थे। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गयी। राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दो लोगों की हालत गम्भीर होने पर सैफई पीजीआई रेफर किया गया है। घायलों में रोहित पुत्र बंदरिया निवासी औरैया, दिनेश पुत्र राजकुमार निवासी सितलपुर इटावा, जगदीश पुत्र बाबूराम निवासी सुरजनपुर औरैया, रवी पुत्र राजकुमार निवासी सितलपुर इटावा, शिल्पी पुत्री जगदीश निवासी सुरजनपुर औरैया बताए है। घायलो ने बताया कि वह कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण लॉकडाउन लगने की आशंका की वजह से दिल्ली से वापस अपने घर लौट रहे थे।


About Author

Join us Our Social Media