WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM (1)
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.55 PM

फिरोजाबाद। जनपद में हर रोज कोरोना का कहर अपने अलग-अलग रंग दिखा रहा है। लोग है कि मास्क व दो गज की दूरी के दुश्मन बने नजर आ रहे है। उनके बेपरवाह होने के चलते हर रोज संख्या बढ़ती जा रही है। रविवार को जनपद में 42 संक्रमित मरीज निकलकर सामने आए है।
जनपद में कोरोना निरंतर हावी होता जा रहा है। बढ़ते केस लोगों के लिये सिरदर्द तो बने है लेकिन वह बचाव करते भी नहीं दिख रहे है। लोग है कि मास्क, दो गज की दूरी के अलावा सोशल डिस्टेसिंग के दुश्मन बने दिख रहे है। इनका पालन न करना कही घातक न हो जाएं। शनिवार को कोरोना संक्रमित की संख्या में कुछ गिरावट के साथ 25 पर पहुंची थी। वहीं रविवार को रफ्तार फिर तेज करते हुये 42 कोरोना पाॅजीटिव केस निकलकर सामने आए है। जिसके चलते संक्रमित केसों की संख्या 4461, ठीक हुये मरीज 4029 के साथ ही मृत्यु का आंकड़ा 71 है। इस प्रकार सक्रिय केस की संख्या 361 पर पहुंच गई है। जांच को लिये गये कुल सैंपल 491908, कुल प्राप्त रिपोर्ट्स 487609 हो चुकी है। वहीं फिरोजाबाद में सक्रिय केस 335 व दस पाॅजीटिव केस आगरा, छह दिल्ली, एक मुंबई, चार इटावा, एक लखनऊ, तीन नोयडा एवं एक फरीदाबाद में है। साथ ही अभी 4299 की रिपोर्ट्स आना बाकी है। फिलहाल होम आइसोलेशन में 286 है।


About Author

Join us Our Social Media