WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM (1)
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.55 PM

फिरोजाबाद। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सरोजिनी नायडू के प्रधानाचार्य भगवानदास शंखवार को भारतीय बौद्ध संघ द्वारा कांस्टीट्यूशन क्लब नई दिल्ली के स्पीकर हॉल में आयोजित महर्षि बाल्मीकि जयंती एवं समरसता सम्मेलन में महर्षि बाल्मीकि रत्न सम्मान से विभूषित किया गया।
यह सम्मान उन्हें विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार भारतीय बौद्ध संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूज्य भंते संघप्रिया राहुल ने अपने कर कमलों से प्रदान किया। उन्होंने समाज के उत्थान में बहुत बड़ा योगदान दिया है। सामाजिक जागरूकता एवं भगवान बुद्ध के धर्म को घर-घर तक पहुंचाने के लिए प्रयत्नशील है। उन सभी लोगों को समय-समय पर विभिन्न संतों एवं महापुरुषों के नाम पर आयोजित कार्यक्रमों में अवार्ड देकर सम्मानित किया जाने का सिलसिला भारतीय बौद्ध संघ ने विगत कई वर्षों से शुरू किया हुआ है। इस मौके पर आगरा समाज रत्न से सम्मानित आगरा निवासी वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी डॉ हरीश नितांत के साथ ही देश के विभिन्न स्थानों से पधारे लगभग दो दर्जन वरिष्ठ समाजसेवियों को भी बाल्मीकि रत्न सम्मान से विभूषित किया गया।

About Author

Join us Our Social Media