फिरोजाबाद। थाना नसीरपुर क्षेत्र अन्तर्गत घर से रूठकर गये किशोर ने जमुना किनारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार की रात जानकारी के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
नसीरपुर के धर्म नगर निवासी चन्द्रकान्त (16) पुत्र धर्मवीर सिंह नौ सितम्बर को परिजनों द्वारा डांटे जाने से क्षुब्ध होकर घर छोड़कर चला गया था। जिसके बाद वापस नही लौटा। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। मंगलवार की रात किसी ने पुलिस को सूचना दी कि जमुना किनारे जंगल में पेड़ पर एक किशोर का शव लटका है। जिसे जानवर खा रहे है। सूचना पर पुलिस परिजनों के साथ पहुंची तो शव चन्द्रकान्त का था। यह देख परिजन सन्न रह गये। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया है।
About Author
Post Views: 712