फिरोजाबाद। नई शिक्षा नीति 2020 को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशन में गूगल मीट पर ऑनलाइन वेबीनार का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य व शिक्षक सम्मिलित हुये। वेबीनार में नई शिक्षा नीति में आए बदलाव के बारे में विस्तार से चर्चा की जा रही है।
जिला विद्यालय निरीक्षक रितु गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि नई शिक्षा नीति के द्वारा छात्र-छात्राओं का सतत विकास व सर्वांगीण विकास करना है। मुख्य वक्ता राजकीय हाईस्कूल बसई मोहम्मदपुर के प्रधानाचार्य अशोक अनुरागी ने नई शिक्षा नीति के बारे में विस्तार से समझाते हुए कहा कि नए भारत के निर्माण में सहायक होगी। नई शिक्षा नीति में मातृभाषा को विशेष महत्व दिया गया है। नई शिक्षा नीति में मल्टी स्ट्रीम पढ़ाई होगी।
About Author
Post Views: 128