सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पहुंचे दर्जा प्राप्त मंत्री ने वर वधुओं को दिया आशीर्वाद
फिरोजाबाद। शनिवार को बाबा खाटू श्याम सेवा समिति द्वारा। फैलौरा दौज के अवसर पर कोटला रोड स्थित राधा कृष्ण गार्डन में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया। जिसमें 35जोड़ों ने दंपति जीवन में प्रवेश किया।
विवाह समारोह में विवाह हिंदू रीति रिवाज के अनुसार आचार्यों द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ संपन्न कराया। समिति के पदाधिकारियों के द्वारा विवाह समारोह में शामिल जोड़ों को दान दहेज देकर बिदा किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रमाकांत उपाध्याय दर्जा प्राप्त मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ने फीता काटकर शुभारंभ किया। समिति के अध्यक्ष एवं समस्त पदाधिकारीयों ने दर्जा प्राप्त मंत्री का माल्या पहनकर स्वागत किया वही मंत्री ने बरबधू को आशीर्वाद दिया एवं उच्चजवल भविष्य की कामना
समारोह के अध्यक्ष बंटू कुशवाह एवं उनकी समिति के पदाधिकारियों के निर्देशन में शादी समारोह संपन्न हुआ। समिति के संस्थापक ने कार्यक्रम में आये लोगों से अपील करते हुए कहा जो पिता अपनी बेटी की शादी करने में असमर्थ है तो वह समिति के लोगों से संपर्क कर बेटी की शादी कर सकता है।बाबा खाटू श्याम सेवा समिति के पदाधिकारियों ने भी वर कन्याओं को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में समिति के संरक्षक डूंमर सिंह ने दीप प्रज्वलित किया। समिति के पदाधिकारी अध्यक्ष। सचिव बंटू कुशवाहा, उपाध्यक्ष जयप्रकाश कुशवाहा, विपिन लहरी,समिति प्रबंधक मनोज कुशवाहा,सचिव अभिषेक कुशवाहा,पंकज राठौर, समारोह में उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने वर कन्याओं को आशीर्वाद दिया। संचालन गोपाल आचार्य ने किया।