WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM (1)
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.55 PM

थाना एका पुलिस द्वारा अपने सगे भाई कि हत्या करने वाले अभियुक्त ब्रिजेश को आलाकत्ल सहित किया गिरफ्तार ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण फिरोजाबाद के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी जसराना फिरोजाबाद के नेतृत्व में थाना एका पुलिस टीम द्वारा थाना हाजा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 452/2023 धारा 302 भादवि में मृतक घनश्याम पुत्र इन्द्रपाल सिंह निवासी नगला दयाराम थाना एका जिला फिरोजाबाद की उनके भाईयों ब्रजेश कुमार, भगवान सिंह पुत्रगण इन्द्रपाल सिंह व महावीर सिंह पुत्र सेती लाल नि0गण नगला दयाराम थाना एका फिरोजाबाद द्वारा हत्या किये जाने के उपरान्त फरार चल रहे अभियुक्त बृजेश कुमार पुत्र स्व0 इन्द्रपाल सिंह निवासी नगला दयाराम थाना एका फिरोजाबाद को आज दिनांक 13.12.2023 को सरसों का खेत बहद ग्राम नगला दयाराम से गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त की निशादेही पर हत्या में प्रयुक्त एक अंगोछा व एक अदद सड़िया (लोहे की) बरामद की गयी है । अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तारशुदा अभियुक्त–
बृजेश कुमार पुत्र स्व0 इन्द्रपाल सिंह निवासी नगला दयाराम थाना एका फिरोजाबाद

आपराधिक इतिहास ब्रजेश कुमार
मु0अ0सं0 452/2023 धारा 302 भादवि थाना एका जनपद फिरोजाबाद

बरामदगी–
1. एक अंगोछा व
2. एक अदद सड़िया

गिरफ्तारी का स्थान व समय –
सरसों का खेत बहद ग्राम नगला दयाराम थाना एका फिरोजाबाद दिनांक 13.12.2023 समय 06.30 बजे
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1. थानाध्यक्ष श्री शिवभान सिंह राजावत थाना एका, फिरोजाबाद
2. उ0नि0 श्री हरिदास यादव थाना एका, फिरोजाबाद
3. का0 559 आशीष राजपूत थाना एका, फिरोजाबाद
4. का0 402 रवि चौधरी थाना एका, फिरोजाबाद

About Author

Join us Our Social Media