WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM (1)
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.55 PM

फिरोजाबाद। किड्स कॉर्नर हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं और बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रधानाचार्या रूपाली भटनागर ने मां सरस्वती एवं संस्थापिका स्व.सुखरानी भटनागर के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में योगदान, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, प्रशासन एवं अन्य कार्यो में सहायता करने वाली समाजसेवी महिलाओं को मोमेंटो व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं नन्हे-मुन्ने बच्चों ने विभिन्न पदों पर आसीन रही महिलाओं का रूप रखकर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में बच्चों की माताओं ने भी अपनी कला का प्रदर्शन, नृत्य, गायन एवं अपने अंदर छिपी प्रतिभाओं का प्रदर्शन करके किया। वहीं छात्राओं ने ब्रज की होली गीत पर शानदा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में ऐसा प्रतीत हो रहा था कि ब्रज की होली के रंग में रंग गए हो। द्य कार्यक्रम में सीईओ दीपाली भटनागर ने आए हुए अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रशासक डॉ मयंक भटनागर एवं सीईओ विख्यात भटनागर ने कार्यक्रम की सराहना की।

About Author

Join us Our Social Media