फिरोजाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संदीप तिवारी तथा महानगर अध्यक्ष साजिद बेग ने बताया कि प्रांतीय अध्यक्ष योगेश दीक्षित के नेतृत्व में चलने वाली भारत जोड़ो यात्रा 15 दिसंबर को शाम मैनपुरी से फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद नगर में प्रवेश करेगी। जहां रात्रि विश्राम के उपरांत 16 दिसंबर को प्रातः 8 बजे प्रांतीय भारत जोड़ो पदयात्रा नगर पालिका परिसर में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रारंभ होगी। यात्रा में मुख्य अतिथि कांग्रसे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खावरी शामिल होंगे। महासचिव प्रभारी प्रकाश प्रधान, प्रदेश सचिव प्रभारी आशुतोष दीक्षित यात्रा में साथ में रहेंगे। शिकोहाबाद नगर के भ्रमण के उपरांत यात्रा मक्खनपुर नगर में भ्रमण करते हुए दबरई होते हुए आसफाबाद चैराहे से रसूलपुर होते हुए नालबंद चैराहे से घंटाघर होते हुए गांधी पार्क चैराहे से होते हुए सुहाग नगर चैराहे होते हुए राजा का ताल पहुंचकर टूंडला नगर पहुंचेगी। और वहां भ्रमण करते हुए जनपद आगरा में शाम को प्रवेश कर जाएगी।
