फिरोजाबाद। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश चैयरमेन शहनवाज आलम के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस पार्टी के महानगर अध्यक्ष साजिद बेग के नेतृत्व में फिरोजाबाद अल्पसंख्यक विभाग का जिलाध्यक्ष मुरसलीन व महानगर अध्यक्ष इमरान खान को नियुक्त किया गया है।
मंगलवार को महानगर अध्यक्ष साजिद बेग के कार्यालय पर नवनियुक्त अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष मुरसलीन व महानगर अध्यक्ष इमरान खान का स्वागत किया गया। एआईसीसी सदस्य प्रकाश निधि गर्ग ने दोनों नबनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा आने वाले समय पर जनता और अल्पसंख्यक समुदाय राहुल गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने को तैयार है और ये लोग आने वाले निकाय चुनावों में पार्टी को मजबूती प्रदान करने का काम करेंगे। स्वागत करने वालो में यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष चाँद कुरैशी, सेबादल नगर अध्यक्ष नुरुल हूदा लाला राइन गाँधी, आजम इरफान, फैजान बेग, फराज खान, शुऐब खान, अनीश राईन, फहीम कुरैशी आदि कर्यकर्ता मौजूद रहे।
