फिरोजाबाद। आल इंडिया धनगर समाज महासंघ की बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिला महासचिव रामबाबू धनगर ने बताया कि 31 मई को भारत वर्ष मे धनगर शिरोमणि लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 297वी जन्म जयंती मनाई जाएगी। मातेश्वरीजी ने संस्कृति की रक्षा करते हुए एक कुशल शासक, न्यायप्रिय शासक वीरता के साथ शासन किया। उन्होंने अपना पूरा जीवन सर्वस्व देश के लिए किया। उन्होंने देश मे मंदिरों के निर्माण, कुआ, प्याऊ धर्मशालाये आदि का निर्माण कराया। नारी शक्ति को सम्मान दिलाया। महासंघ द्वारा 31 मई को लोकमाता के जन्म जयंती उत्सव मे आल इंडिया धनगर समाज महासंघ के अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमपाल धनगर द्वारा एवं विशिष्ट अतिथि निरंजन धनगर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, शेफर्ड इंडिया इनरनेशनल के प्रदेशाध्यक्ष भगत सिंह बघेल, प्रदेश महासचिव संतोष पाल व प्रेमपाल सिंह धनगर विधायक टूंडला द्वारा कोटला रोड दखल पर मातेश्वरी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं एमएलबी पब्लिक स्कूल मे महासंघ की टीम द्वारा अतिथियों का स्वागत व सम्मान समारोह जनपद के प्रबुद्धजन एवं मातृशक्ति का भी सम्मान होगा।

About Author

Join us Our Social Media

  • All
  • Firozabad
  • Uttar Pradesh