फिरोजाबाद। शुक्रबार को आम आदमी पर्टी यूथविंग का मण्डल स्तरीय ग्राम जन संवाद कार्यक्रम सिरसागंज स्थित ब्रजगार्डन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आगामी पंचायत चुनाव एवं 2022 के विधान सभा चुनाव में पार्टी के प्रत्र्यािशयों को जिताने पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अथिति प्रदेश अध्यक्ष फैसल वारसी ने कहा कि इस सरकार में महिलाओं के प्रति अत्याचार बढ़ रहे है। प्रदेश में जंगलराज छा रहा है। अब प्रदेश की जनता बदलाब लाना चाह रही है। इसलिये आगामी पंचायत चुनावों में प्रदेश की जंनता आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों को जिताने व आगामी विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने का मन बना चुकी है। वही जिलाध्यक्ष अश्मि यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता पंचायत चुनावों में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों को जिताकर प्रदेश में आप की सरकार बनाने का प्रमाण देगी। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष उदयराज सिंह ने किया। इस दौरान जिला महासचिव शीलेन्द्र वर्मा, शिवकमार, शिवशंकर केजरीवाल, रामकुमार दुक्की, सीपी यादव, सतेन्द्र यादव आदि रहे।
