फोटो-
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार क्षेत्र के संत नगर स्थित बिजली घर के समीप एक गोदाम में चल रही अवैध प्लास्टिक के चम्मच के गोदाम में नगर निगम की टीम ने छापामार कार्यवाही करते हुए लगभग 18 कुन्तल से अधिक तीसरे निचले स्थित की प्लास्टिक का सामान बरामद किया।
बताते चले कि विगत काफी समय पर्व प्रदेश सरकार ने प्लास्टिक सामान पर प्रतिबंध लगा दिया है। नगर निगम द्वारा भी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को संत नगर स्थित बिजली घर के समीप शिवन्या टैडर्स के नाम से सौरभ गुप्ता नामक व्यक्ति चोरी छुपे खराब प्लास्टिक से खाने में प्रयोग किये जाने वाली चम्मच बनाने का कार्य कर रहा था। जिसकी जानकारी पूर्व से ही नगर निगम के आलाधिकारियों को थी। आज नगर आयुक्त विजय कुमार के निर्देशन में एक छापामार टीम का दल परिर्वतन दल के साथ पहंुच गया। जहाॅ मौके से 18 कुन्तल बना हुआ सामान बरामद कर लिया। माल बरामद होने की जानकारी होते ही नगर आयुक्त भी मौके पर पहंुच गये, जिन्होने गोदाम में जाकर देखा तो दंग रहे गये। उन्होने खराब प्लास्टिक की चम्मच को देख काफी नाराज नजर आये, तत्काल फैक्ट्री स्वामी के खिलाफ 25 हजार का जुर्माना लगाते हुए माल का जप्त कर लिया। गाडियों में भर कर नगर निगम भिजवाया। वही एक भाजपा पार्षद अधिकारियों ने अनुनय-विनय करते नजर आये। लेकिन उनकी एक नही चल सकी। टीम में जेडएसओ दलवीर सिंह, स्वाथ्य अधिकारी अरविन्द भारती, जितेन्द्र, दिनेश पाल, इस्पेक्टर प्रकाश सिंह, विपिन पाण्डे के साथ सुरवाईजर मनीष राजपूत, के साथ परिवर्तन दल की टीम मौजूद रही।