फिरोजाबाद। अलग-अलग स्थानों पर दो लोग विषाक्त सेवन से अचेत हो गये। जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
थाना उत्तर क्षेत्र के नई आबादी रैना निवासी अंजली नामक किशोरी ने अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत खराब हो गयी, पुत्री की हालत खराब होता देख पिता आनन-फानन में उसको उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाॅ उसका उपचार किया गया, वहीं दूसरी घटना में थाना फरिहा के गांव मनीगढ़ी निवासी 19 वर्षीय निशा पुत्री स्व. मोहर सिंह ने परिजनों से कहासुनी होने से नाराज होकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी भी हालत खराब हो गयी, जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
About Author
Post Views: 72