फोटो-अश्वनी जैन को प्रशस्त्री पत्र देते अतिथिगण

सिरसागंज। मिशन शक्ति के अंतर्गत गिरधारी इंटर कॉलेज सिरसागंज में जिला स्काउट एवं गाइड संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राकेश कुमार सैनी सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त आगरा, जिला उपाध्यक्ष अशोक अनुरागी, जिला सचिव सहदेव सिंह चैहान एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य विशाल गंगवार ने श्री एम.डी. जैन इंटर कॉलेज सिरसागंज के प्रवक्ता अश्वनी कुमार जैन को उत्तर प्रदेश स्काउट एवं गाइड लखनऊ के प्रादेशिक मुख्यायुक्त उत्तर प्रदेश भारत स्काउट एवं गाइड डॉ प्रभात कुमार एवं प्रादेशिक सचिव आनन्द सिंह रावत द्वारा निर्गत आजीवन सदस्य का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। विद्यालय के शिक्षक मधुरेश शुक्ला ने जैन को माल्यार्पण करके सम्मानित किया। अश्वनी कुमार जैन को स्काउट एवं गाइड के आजीवन सदस्य बनने पर संजय पांडे, सतवीर सिंह, शिव कांत त्रिपाठी, कुलदीप सिंह, अजय दुबे, चंगेज रामतोष पाल, सुनील प्रकाश, आनन्द बाबू, विनीता सिंह, कोमल सिंह, अंजय जैन, प्रशान्त जैन, सत्यपाल सिंह, शैलेन्द्र कुमार जैन, सुनील जैन, सुनीता सिंह, सरिता सिंह सपना वर्मा, मेघा चैहान, डॉ कांति शर्मा आदि ने हर्ष व्यक्त किया।

About Author

Join us Our Social Media

  • All
  • Firozabad
  • Uttar Pradesh