फोटो-व्यापार मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते शिकोहाबाद के व्यापारी

60 व्यापारियों ने व्यापार मण्डल की ली सदस्यता
शिकोहाबाद। बुधवार को स्टेशन रोड स्थित स्वामी नगर में व्यापारियों द्वारा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नवनियुक्त नगर अध्यक्ष व महामंत्री का जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत समारोह के दौरान 60 व्यापारियों ने व्यापार मण्डल कि सदस्यता ग्रहण कि।
कार्यक्रम में व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष योगेश गुप्ता और मनोज सोलंकी ने सभी को माला पहनाकर स्वागत किया। नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की ताकत दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। हम सभी लोग मिलकर प्रण लेते हैं कि किसी व्यापारी का किसी प्रकार का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। सभी को अधिकारियों के साथ बैठ कर उनकी समस्याओं का समाधान निकलवाया जाएगा। सैंपलिंग के नाम पर किसी का भी उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मनोज शर्मा बैटरी ,पारस जैन किराना, जितेंद्र कुमार जीतू, संजीव शर्मा, राकेश जैन, जयवीर सिंह यादव, दुर्गेश कुशवाहा, विजेंद्र सिंह राना, मनीष माहेश्वरी, आलोक शर्मा, अंकित यादव, अशोक शर्मा, राकेश जैन, लक्ष्मण तिवारी, संजीव अग्रवाल, शिवकुमार अग्रवाल, कमलेश कुमार, संदीप शुक्ला, तेजसिंह बघेल कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित थ। कार्यक्रम का सफल संचालन महामंत्री मुकेश गॉड द्वारा किया गया। वही बृजेश कुमार बाजा व अनुज अग्रवाल ने अपने 60 साथियों सहित राजेश गुप्ता के साथ उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करते ही सभी का माला पहनाकर स्वागत किया गया।

About Author

Join us Our Social Media

  • All
  • Firozabad
  • Uttar Pradesh