फिरोजाबाद। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्र में विषाक्त सेवन से दो लोगो अचेत हो गये। जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थाना रामगढ़ क्षेत्र के प्रताप नगर सैलई निवासी 43 वर्षीय नरेश बाबू पुत्र सुम्मेर सिंह ने परिजनों की किसी बात से नाराज होकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत खराब हो गयी, जिसको आनन-फानन मे ंपरिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाॅ उसका उपचार किया गया। दूसरी घटना में थाना दक्षिण क्षेत्र के फुलवाडी निवासी 50 वर्षीय सत्यभान पुत्र स्व. चन्द्रभान ने भी अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी भी हालत खराब हो गयी। जिसको भी उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
About Author
Post Views: 117