WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM (1)
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.55 PM

नवदुर्गा महोत्सव समिति की प्रेस वार्ता, तीन अक्टूबर को निकलेगी मां दुर्गा की शोभायात्रा

फिरोजाबाद में नवदुर्गा महोत्सव समिति, पेमेश्वर गेट, फिरोजाबाद की प्रेस वार्ता स्टेशन रोड स्थित गोविंद रिसोर्ट में आयोजित की गई। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता ने समिति के 12वें नवदुर्गा महोत्सव की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि तीन अक्टूबर 2024 को छैल बिहारी गेस्ट हाउस से मां दुर्गा की शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें सभी भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने की अपील की गई है।
महोत्सव के तहत 4 अक्टूबर को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, 5 अक्टूबर को विशाल देवी जागरण, 6 अक्टूबर को मनोरंजन कार्यक्रम, 7 अक्टूबर को बाल नृत्य प्रतियोगिता, 8 अक्टूबर को संगीतमय सुंदरकांड, 9 अक्टूबर को म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता, 10 अक्टूबर को छप्पन भोग एवं भव्य फूल बंगला का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही 11 अक्टूबर को डांडिया नृत्य प्रतियोगिता और 12 अक्टूबर को साधु-संत सेवा एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कन्हैया लाल गुप्ता ने सभी भक्तों से तीन अक्टूबर को होने वाली मां दुर्गा की शोभायात्रा और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है, ताकि इस महोत्सव को सफल और भव्य रूप दिया जा सके।

About Author

Join us Our Social Media