WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM (1)
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.55 PM

02.10.2024 से 16.10.2024 तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाये जाने के निर्देश प्राप्त हुये हैं। जिसके अन्तर्गत आज दिनांक 02.10.2024 को गांधी जयंती के पावन अवसर पर उप सम्भागीय परिवहन कार्यालय फिरोजाबाद में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का शुभारम्भ कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का उद्घाटन मुख्य अतिथि राजेन्द्र सिंह, नगर मजिस्ट्रेट फिरोजाबाद एवं जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा किया गया।
उक्त उद्घाटन समारोह में समस्त स्टेक होल्डर (लोक निर्माण, परिवहन, पुलिस, शिक्षा, चिकित्सा विभाग एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग) के जनपद स्तरीय अधिकारियों, बस/ट्रक/ऑटो यूनियन, एनजीओ के पदाधिकारियों, एन0सी0सी0 के पदाधिकारियों व कैडेट्स व परिवहन निगम के चालक/परिचालक आदि ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन सुरेश चन्द्र यादव, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) फिरोजाबाद द्वारा किया गया। कार्यक्रम में समस्त वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित अपने-अपने विचार व्यक्त किये। उद्घाटन समारोह के समापन अवसर पर सभी प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित छात्र/छात्राओं को सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण करायी। तत्पश्चात् परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा “सेल्फी पाइण्ट“ का अनावरण किया गया। जिसमें आगन्तुकों द्वारा सड़क सुरक्षा पखवाड़ा-सेल्फी ली गयी। अन्त में मुख्य अतिथि एवं स्टेक होल्डर विभागों द्वारा सड़क सुरक्षा ई-रिक्शा रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उक्त रैली का आयोजन सुरेश चन्द्र यादव ए0आर0टी0ओ0 एवं आर0एम0 कपूर मै0 मनोरम बजाज फिरोजाबाद द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अन्तर्गत किया गया। परिवहन विभाग के समस्त कर्मचारियों के साथ-साथ कार्यक्रम में चंचल त्यागी, क्षेत्राधिकारी सदर महोदया फिरोजाबाद, अखलेश यादव सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक), राजेन्द्र सिंह सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक), हेमेन्द्र सिंह यातायात प्रभारीे फिरोजाबाद, अमित शुक्ला, मनोज सिंह प्प्प् ऑफीसर एन0सी0सी0, श्री सतेन्द्र सिंह सिविल डिफेन्स व अन्य विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ एस0आर0 इण्टर कॉलेज दबरई, एस0आर0के0 इण्टर कॉलेज फिरोजाबाद, राजकीय हाईस्कूल दबरई के छात्र एवं छात्रायें उद्घाटन समारोह में उपस्थित रहे एवं सड़क सुरक्षा व गांधी जयंती के उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

About Author

Join us Our Social Media