नगर निगम सीमा के विस्तार हेतु नगर पंचायत मक्खनपुर को नगर निगम फिरोजाबाद में विलय को लेकर आपत्ति हेतु नगर पंचायत मक्खनपुर की अध्यक्ष महोदया, सभासदगढ़ एवं क्षेत्रीय लोगों द्वारा सोमवार को जिला अध्यक्ष भाजपा महानगर फिरोजाबाद के नाम ज्ञापन दिया गया जिसे जिसे महानगर अध्यक्ष भाजपा फिरोजाबाद श्री राकेश शंखवार जी को सुपुर्द किया गया।
नगर पंचायत मक्खनपुर की अध्यक्ष गीता देवी दिवाकर द्वारा बताया गया कि नगर पंचायत मक्खनपुर की बोर्ड बैठक 29/05/2023 में प्रस्ताव पास कर विभिन्न योजनाओं जैसे सीवरेज एवं जल निकासी, मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना, कान्हा गौशाला, नगरीय झील/तालाब/पोखर संरक्षण योजना,आदि योजनाएं क्रियान्वित हैं यदि नगर पंचायत मक्खनपुर का विलय किया गया तो यह योजनाएं धरातल पर नहीं आएंगी जिससे नगर पंचायत मक्खपुर विकास कार्यों में पीछे जाएगा।
इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि दिलीप लोधी, महानगर अध्यक्ष किसान मोर्चा सत्यपाल सिंह चौहान, जिला मंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा पारुल मोहन, जिला योजना समिति सदस्य एवम सभासद सुहेलकांत शर्मा, रतन सिंह बघेल, राजीव लोधी, सभासद प्रतिनिधि जयराम लोधी, पंकज बघेल, अनार सिंह कुशवाहा, सोनू राजपूत, आदि लोग उपस्थित रहे।
