थाना सिरसागंज पुलिस टीम द्वारा थाना सिरसागंज क्षेत्रान्तर्गत दो स्थानों पर मोबाइल छीनने की घटना को अंजाम देने वाले 03 शातिर पल्सर सवार अभियुक्त गिरफ्तार कब्जे से घटना में प्रयुक्त पल्सर बाइक, छीने हुए 02 मोबाइल फोन व अवैध असलहा बरामद ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा अपराधियों के विरूद्ध जनपद में चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सिरसागंज के नेतृत्व में थाना सिरसागंज पुलिस टीम द्वारा दिनांक 21-05-2024 को थाना सिरसागंज क्षेत्रान्तर्गत दो स्थानों सराय मुरलीधर उपस्वास्थ्य केन्द्र व फायर स्टेशन के सामने से पल्सर पर सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मोबाइल छीनने की घटना को अंजाम देते हुए दो मोबाइल छीन कर फरार हो गए । वादी की तहरीर के आधार पर थाना सिरसागंज पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया । जिसमें आज दिनांक 22-05-2024 को थाना सिरसागंज पुलिस टीम द्वारा थाने पर पंजीकृत मु0अ0सं0 236/24 धारा 379,356 भादवि व 237/24 धारा 376,356 भादवि बनाम पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार 03 अज्ञात व्यक्तियों के विरूद्ध पंजीकृत अभियोगों में चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति / वाहन के दौरान उपरोक्त अभियोगों से सम्बन्धित अभियुक्त 1- राहुल सिंह पुत्र महेश सिंह निवासी ग्राम व थाना नगला खंगर जिला फिरोजाबाद उम्र 23 वर्ष 2- गोविन्द सिंह पुत्र हरेन्द्र सिंह निवासी रूरिया थाना नगला खंगर जिला फिरोजाबाद उम्र करीब 20 वर्ष 3- शुभम सिकरवार पुत्र सुरेश सिंह निवासी ग्राम रूरिया थाना नगला खंगर जिला फिरोजाबाद उम्र 21 वर्ष को दिनांक 22-05-2024 को घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल, दो स्थानों से 02 छीने हुए मोबाइल फोन व एक नाजायज देशी तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस सहित सराय मुरलीधर उपस्वास्थ्य केन्द्र के पास एनएच-19 से गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना सिरसागंज पर मु0अ0स0 239/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम राहुल सिंह सम्बन्धित मु0अ0स0 236/2024 व 237/2024 अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तः-
1-राहुल सिंह पुत्र महेश सिंह निवासी ग्राम व थाना नगला खंगर जिला फिरोजाबाद उम्र 23 वर्ष
आपराधिक इतिहासः-
1.मु0अ0स0 236/2024 धारा 392/411 भा0द0वि0 सिरसागंज जनपद फिरोजाबाद
2.मु0अ0स0 237/2024 धारा 392/411 भादवि सिरसागंज जनपद फिरोजाबाद
3.मु0अ0स0 239/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट सिरसागंज जनपद फिरोजाबाद
बरामदगी-
1.एक अदद मोवाईल फोन ओप्पो कम्पनी गोल्डन कलर जिस पर IMEI NO. 868655064114913 व 868655064114905
2.एक अदद देशी तमन्चा 315 बोर मय एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
3.एक अदद पल्सर मो0सा0 यूपी83बीएफ 0748

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तः-
2-गोविन्द सिंह पुत्र हरेन्द्र सिंह निवासी रूरिया थाना नगला खंगर जिला फिरोजाबाद उम्र करीब 20 वर्ष
आपराधिक इतिहासः-
1.मु0अ0स0 236/2024 धारा 392/411 भा0द0वि0 सिरसागंज जनपद फिरोजाबाद
2.मु0अ0स0 237/2024 धारा 392/411 भादवि सिरसागंज जनपद फिरोजाबाद
बरामदगीः-
1.एक अदद मोबाइल फोन XIAOMI कम्पनी सफेद कलर

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तः-
3-शुभम सिकरवार पुत्र सुरेश सिंह निवासी ग्राम रूरिया थाना नगला खंगर जिला फिरोजाबाद उम्र 21 वर्ष
आपराधिक इतिहासः-
1.मु0अ0स0 236/2024 धारा 392/411 भा0द0वि0 सिरसागंज जनपद फिरोजाबाद
2.मु0अ0स0 237/2024 धारा 392/411 भादवि सिरसागंज जनपद फिरोजाबाद

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
01.उ0नि0 आजाद सिंह थाना सिरसागंज जपनद फिरोजाबाद ।
02.प्रशि0उ0नि0 शुभम कुमार थाना सिरसागंज जनपद फिरोजाबाद ।
03.प्रशि0उ0नि0 अभिषेक नैन थाना सिरसागंज जनपद फिरोजाबाद ।

About Author

Join us Our Social Media

  • All
  • Firozabad
  • Uttar Pradesh