WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM (1)
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.55 PM

थाना रामगढ पुलिस टीम द्वारा नाजायज मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अभियुक्त दीना उर्फ शेखर को 705 ग्राम नाजायज चरस सहित किया गिरफ्तार ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा नाजायज मादक पदार्थो की रोकथाम व नाजायज मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशन के अनुपालन में आज दिनांक 19.12.2023 को थाना रामगढ पुलिस द्वारा भीकनपुर तिराहे से भीकन पुर की तरफ करीब 80 गज दूरी थाना रामगढ फिरोजाबाद से 01 अभियुक्त दीना उर्फ शेखर पुत्र सत्यप्रकाश निवासी आसफाबाद फाटक मोहल्ला चित्रगुप्त नगर थाना रसूलपुर जिला फिरोजाबाद को 705 ग्राम चरस नाजायज के साथ गिरफ्तार किया गया । नाजायज चरस की बरामदगी के आधार पर मु0अ0स0 701/2023 धारा 8/20 NDPS ACT पंजीकृत किया गया है। आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त–
1-दीना उर्फ शेखर पुत्र सत्यप्रकाश निवासी आसफाबाद फाटक मोहल्ला चित्रगुप्त नगर थाना रसूलपुर जिला फिरोजाबाद उम्र करीब 23 वर्ष
गिरफ्तारी का दिनांक समय स्थानः- 19.12.2023 समय 07.10 बजे स्थान – भीकनपुर तिराहे से भीकन पुर की तरफ करीब 80 गज दूरी पर थाना रामगढ फिरोजाबाद
पंजीकृत अभियोगः-
1-मु0अ0स0 714/2023 धारा 8/20 NDPS ACT थाना रामगढ फिरोजाबाद
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त दीना उर्फ शेखर का आपराधिक इतिहास –
1.मु0अ0सं0 584/21 धारा 398/401 भादवि थाना उत्तर जनपद फिरोजाबाद
2.मु0अ0सं0 18/22 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना रसूलपुर जनपद फिरोजाबाद
3.मु0अ0सं0 428/21 धारा 380/411 भादवि थाना रसूलपुर जनपद फिरोजाबाद
4.मु0अ0सं0 1331/17 धारा 411 भादवि थाना उत्तर फिरोजाबाद
5.मु0अ0सं0 911/17 धारा 379/411 भादवि थाना सिरसागंज फिरोजाबाद
गिरफ्तार/बरामद करने वाली पुलिस टीमः-
1. प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार थाना रामगढ फिरोजाबाद
2. उ0नि0 भूप्रकाश शर्मा थाना रामगढ फिरोजाबाद
3. उ0नि0 श्यामप्रकाश थाना रामगढ फिरोजाबाद
4. है0का0737 राज कुमार थाना रामगढ फिरोजाबाद
5. है0का0 18 अब्दुल मन्नानथाना रामगढ फिरोजाबाद
6. का0 1330 योगेन्द्र कुमारथाना रामगढ फिरोजाबाद

About Author

Join us Our Social Media