फिरोजाबाद। जायंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद महिला शक्ति द्वारा एक अगस्त दिन मंगलवार को फिरोजाबाद क्लब में तीज प्रदर्शनी लगाई जायेगी। प्रदर्शनी में कपड़े, डिजाइनर ज्वैलरी, रेसिन प्रोडक्ट, राखी, भगवान की पोशाक, साड़ी और घरेलू उपयोगी समान उपलब्ध रहेंगे।
महिला शक्ति की अध्यक्षा पूनम गुप्ता ने बताया कि फिरोजाबा क्लब में एक अगस्त को प्रातः दस बजे से तीज प्रदर्शनी लगाई जायेगी। प्रदर्शनी में जो भी धन लाभ होगा, उसको सामाजिक सेवा कार्य में लगाया जायेगा। प्रशासनिक निर्देशिका प्राची अग्रवाल ने बताया कि प्रदर्शनी में कानपुर, मथुरा, आगरा, भरतपुर, खैरागढ के दुकानदारों स्टाल लगाई जायेगी। जिसमें फैसनेबुल कपड़े, डिजाइनर ज्वैलरी, रेसिन प्रोडक्ट, राखी, भगवान की पोशाक, साड़ी और घरेलू उपयोगी सामान उपलब्ध होंगे। वित्त निर्देशिका राखी बंसल ने सभी से अनुरोध किया है कि महिलायें अधिक से अधिक संख्या में आकर शॉपिंग करे। साथ ही मनोरंजन गेम एवं चाट पकौड़ी का आनंद लें।
