फिरोजाबाद। वीरांगना वाहिनी हिंदू जागरण मंच चंद्रनगर महानगर की एक बैठक किशोर मुनी आश्रम में आयोजित की गई। बैठक में वीरांगना वाहिनी की अध्यक्ष मधुरिमा ने भगवा यात्रा में बहनों के सहयोग के लिए सभी को साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि जल्दी ही चंद्रनगर के सभी जगहों पर वीरांगना की कार्यकारिणी तैयार करनी है। साथ ही कहा कि भगवा यात्रा में जिन बहनों ने स्वरूप धारण किया था उन सभी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया है। डॉ दुर्गेश यादव ने कहा हमारे समाज में जिस तरह से विधर्मी हमारी बहनों को टारगेट करके लव जिहाद में फंसाकर हमारे समाज को तोड़ने का काम किया जा रहा है, हमें इन विधर्मियो को सबक सिखाना चाहिए। उन्होंने अपने-अपने घरों के वातावरण को धार्मिक बनाने पर जोर दिया। जिससे इस तरह की घटनाएं कम होंगी। बैठक में पूनम चौहान, पूजा शर्मा, पूजा जादौन, नंदनी, स्वाती, सीमा, प्रेमश्री, बेबी वर्मा, विशाखा, जयश्री आदि बहनें मौजूद रही।
