WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM (1)
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.55 PM

फिरोजाबाद। कल्याण मित्र फाउंडेशन के तत्वावधान में लोक निर्माण विभाग निरीक्षण भवन के पास चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती धूमधाम से मनाई गई।
कार्यक्रम का शुभारम्भ डॉ सीपी शाक्य ने फीता काटकर किया। वहीं डॉ एसपी लहरी, स्नेहलता कुशवाह व धर्मेन्द्र प्राचार्या ने दीप प्रज्जवलित कर किया। जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी एमपी सिंह ने कहा कि जिस प्रकार अशोक ने खंड खंड भारता को अखंड किया। उसी प्रकार हमें भी एकता के सूत्र में बंधकर रहना चाहिए। डॉ डीआर वर्मा ने कहा कि सम्राट अशोक का मानना था कि सच्चा व्यक्ति वह है जो धर्मो की भी हर उस बात का सम्मान करता है। जो सम्मान के लायक है। प्रांजलि कुशवाह व डॉ इंद्रपाल सिंह गुर्जर ने सम्राट अशोक के बताए सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। जसवीर शाक्य, राजकुमार, प्रेमप्रकाश कुशवाह ने कहा कि सम्राट अशोक की महानता का परिचय हमें भारतीय संविधान सभा द्वारा स्वीकृत राष्ट्रीय चिंह के रूप में अशोक चक्र से ही मिलता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामजीलाल प्रशांत व संचालन डॉ शिव कुमार शाक्य ने किया। धन्यवाद ज्ञापित राधेश्याम कुशवाह ने किया। इस दौरान राजू सिंह कुशवाह, महेन्द्र कुशवाह, मोहित शाक्य, डॉ ज्ञान सिंह शाक्य, डॉ गिरजेश शाक्य, केपी सिंह बौद्व, पवन चक्रवर्ती, निशांत कुमार, हर्ष कुशवाह, भाव्य कुशवाह, त्रिलोक चंद्र, वीरेन्द्र शाक्य, पूरन सिंह, डॉ अर्चना कुशवाह, अश्वनी कुशवाह, मुकेश, गायत्री, विनीता, मुस्कान आदि मौजूद रहे।

About Author

Join us Our Social Media