थाना एका पुलिस टीम द्वारा धोखाधड़ी से ATM बदलकर रूपये निकालने वाले शातिर अभियुक्त अनीश गुप्ता को 34 एटीएम कार्ड व अवैध असलहा सहित किया गिरफ्तार ।
शातिर अभियुक्त अनीश गुप्ता पर विभिन्न जनपदों में डेढ़ दर्जन से अधिक अभियोग हैं पंजीकृत ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी जसराना के कुशल नेतृत्व में थाना एका पर पंजीकृत मु0अ0सं0 86/23 धारा 420/379 भादवि. के अभियुक्त को थाना एका पुलिस टीम द्वारा कड़ी मेहनत लगनशीलता एवं पतारसी सुरागरसी से दि0- 26.03.2023 को अभियुक्त अनीश गुप्ता पुत्र निमन गुप्ता निवासी मौहल्ला चन्दन चौक कस्बा व थाना सोरों जनपद कासगंज को 01 अदद तमन्चा 315 बोर व 2 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व 34 एटीएम व 3700 रूपये के कैलई रोड तिराहे से 200 कदम की दूरी से गिरफ्तार किया गया है । बरामदगी अवैध शस्त्र के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध थाना हाजा पर मु0अ0सं0 87/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है ।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त–
अनीश गुप्ता पुत्र निमन गुप्ता निवासी मौहल्ला चन्दन चौक कस्बा व थाना सोरों जनपद कासगंज
बरामदगी –
1. एक अदद तमंचा
2. 02 अदद जिन्दा कारतूस
3. 34 अदद एटीएम कार्ड व 3700 रुपये
आपराधिक इतिहास अभियुक्त अनीश गुप्ता–
1.मु0अ0सं0 189/16 धारा 21/22 NDPS Act थाना कासगंज थाना जिला कासगंज
2.मु0अ0सं0 27/16 धारा 457/380 भादवि. थाना सिकंदरपुर वैश्य जिला कासगंज
3.मु0अ0सं0 403/17 धारा 379/411 भादवि. थाना सिविल लाइन जिला अलीगढ
4.मु0अ0सं0 404/17 धारा 379/411 भादवि. थाना सिविल लाइन जिला अलीगढ
5.मु0अ0सं0 1028/17 धारा 3/5/8 गौवध अधि. व 379 भादवि थाना क्वार्सी जिला अलीगढ
6.मु0अ0सं0 250/17 धारा 379/420 भादवि. थाना गांधी पार्क जिला अलीगढ
7.मु0अ0सं0 95/21 धारा 8/20 NDPS Act थाना सादाबाद जिला हाथरस
8.मु0अ0सं0 1230/16 धारा 120बी/420/467/468 भादवि. थाना को0नगर जिला एटा
9.मु0अ0सं0 1243/16 धारा 120बी/420/467 भादवि. थाना को0 नगर जिला एटा
10.मु0अ0सं0 1244/16 धारा 102/41 सीआरपीसी थाना को0 नगर जिला एटा
11.मु0अ0सं0 185/16 धारा 21/22 थाना कासगंज जिला कासगंज
12.मु0अ0सं0 122/17 धारा 420 भादवि. व 66आईटी एक्ट थाना छर्रा जिला अलीगढ
13.मु0अ0सं0 1892/17 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना क्वार्सी जिला अलीगढ
14.मु0अ0सं0 395/17 धारा 420 भादवि. थाना बन्ना देवी जिला अलीगढ
15.मु0अ0सं0 1042/17 धारा 41/102 सीआरपीसी व 379/411/420 भादवि. थाना क्वार्सी अलीगढ
16.मु0अ0सं0 193/17 धारा 420 भादवि. थाना बन्ना देवी जिला अलीगढ
17.मु0अ0सं0 95/21 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना सादावाद जिला हाथरस
18.मु0अ0सं0 86/23 धारा 420/379/411 भादवि. थाना एका जिला फिरोजाबाद
19.मु0अ0सं0 87/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना एका जिला फिरोजाबाद
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–
1.थानाध्यक्ष अन्जीश कुमार सिंह एका जिला फिरोजाबाद
2.व0उ0नि0 श्री वीरेन्द्र सिंह धामा थाना एका जिला फिरोजाबाद
3.का0 559 आशीष राजपूत थाना एका जिला फिरोजाबाद
4.का0 1119 राजकुमार थाना एका जिला फिरोजाबाद