WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM (1)
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.55 PM

फिरोजाबाद। महात्मा गांधी बालिका विद्यालय (पीजी) की सांस्कृतिक समिति एवं संगीत विभाग द्वारा संगीत गायन व नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
कर्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ अंजु शर्मा, निर्णायक एसो. प्रो. रीता दीक्षित, डॉ पूनम, डॉ राज्यश्री मिश्रा, डॉ प्रीति दुबे, प्रो. डॉ प्रियदर्शिनी उपाध्याय, ममता गुप्ता एवं कार्यक्रम की संयोजक व सांस्कृतिक प्रभारी डॉ निष्ठा शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। गायन व नृत्य प्रतियोगिताऐं शास्त्रीय व लोक संगीत पर आधारित थीं। प्रतियोगिता में सर्वप्रथम लगभग सौ छात्राओं की स्क्रीनिंग की गई। फाइनल में पैंतालीस छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। गायन प्रतियोगिता में सरिता यादव ने प्रथम, कंचन ने द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर सृष्टि जैन व हिमानी गुप्ता रही। नृत्य प्रतियोगिता के अंतर्गत एकल नृत्य में कंचन प्रथम, अंजलि राठौर, निधि शर्मा व कल्पना ने द्वितीय स्थान पर रही। वहीं तृतीय स्थान पर चारु कटारा तथा सृष्टि जैन रहीं। युगल नृत्य प्रतियोगिता में समवेदना व सोनाक्षी प्रथम, कोमल व प्रतीक्षा द्वितीय, इशा व कंचन तृतीय स्थान पर रही। समूह नृत्य में चारु कटारा ग्रुप और कोमल ग्रुप ने क्रमशः प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विभिन्न भजनों एवं लोक संगीत पर आधारित नृत्यों पर प्रदर्शन कर छात्राओं ने आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति से समा बांध दिया। प्राचार्या डॉ अंजु शर्मा ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा की हमारे जीवन में संगीत अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम का संचालन बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा ड्रीम गोला तथा बी एससी प्रथम वर्ष की उदिशा पाठक ने किया।

About Author

Join us Our Social Media