WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM (1)
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.55 PM

फिरोजाबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में विचार परिवारों का वसुधेव कुटुंबकम समागम कार्यक्रम रविवार की सांय नगर के तिलक इंटर कॉलेज में विविध कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। जिसमे बृज की होली विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की योजना रचना के अनुसार कार्यक्रम में सम्मिलित सभी स्वयंसेवक बंधु एवं उनके परिवारों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया गया। कार्यक्रम स्थल तिलक इंटर कालेज में संघ परिवार के लोग एकत्रित होना शुरू हो गए। सर्वप्रथम प्रवेश द्वार पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने आए हुए स्वयंसेवकों और उनके परिवारजनों का चंदन तिलक लगाकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता क्षेत्रीय शारिरिक शिक्षण प्रमुख नरेश विकल, मुख्य अतिथि ललित, मनोज आदि ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया। इसके पश्चात अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रामायण की चौपाइयां, कबीर के दोहे और भक्तिमय गीत भी शामिल थे। इसके पश्चात प्रत्येक नगर में लक्ष्य प्राप्ति प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें स्वयंसेवकों को एक छड़ी, जो कि थोड़ी दूरी पर थी, में चूड़ी फेंक कर पिरोनी थी। जिसमें स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके पश्चात ब्रज के कलाकारों द्वारा ब्रज की भव्य फूलों की होली का रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर राधा कृष्ण के मनमोहक स्वरूप आकर्षण का केंद्र रहे। ब्रज के कलाकार द्वारा लोगों पर फूलों की बौछार की। ब्रज की होली के गीत में सराबोर सभी कार्यकर्ता नजर आए। ऐसा प्रतीत हो रहा था की मानो साक्षात ब्रज में ही होली का आनंद आ रहा हो। इस मौके पर महानगर संघ चालक डॉ रमाशंकर, सह महानगर संघ चालक प्रदीप, विभाग प्रचारक प्रमोद, मैनपुरी जिला प्रचारक धर्मेंद्र, महानगर प्रचारक धर्मेंद्र, विधार्थी प्रचारक महानगर जितेंद्र, महानगर प्रचार प्रमुख ललित मोहन सक्सेना आदि मौजूद रहे।

About Author

Join us Our Social Media