WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.56 PM (1)
WhatsApp Image 2024-03-22 at 8.27.55 PM

थाना नसीरपुर पुलिस टीम द्वारा एक जिलाबदर अपराधी अखिलेश उर्फ पतरा गिरफ्तार कब्जे से अवैध असलहा बरामद ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा आगामी त्यौहारों होली/शब-ए-बारात को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु वाँछित अपराधियों/जिला बदर/ हिस्ट्रीशीटर की निगरानी व गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिरसागंज के कुशल नेतृत्व में थाना नसीरपुर पुलिस टीम द्वारा थाना नसीरपुर से जिला बदर अपराधी अखिलेश उर्फ पतरा पुत्र श्री ब्रम्हदेव निवासी ग्राम नगला मिश्री (एमा लखनई) थाना नसीरपुर फिरोजाबाद को मय नाजायज तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है । घटनाक्रम के अनुसार अभियुक्त अखिलेश उर्फ पतरा को श्रीमान् जिलाधिकारी फिरोजाबाद महोदय द्वारा दिनाँक 24.11.2022 को 06 माह के लिए जिला बदर किया गया था किन्तु अभियुक्त अखिलेश उर्फ पतरा आदेशों की अवहेलना कर जनपद के थाना क्षेत्र में घूमता हुआ पाया गया । उक्त अभियुक्त थाना नसीरपुर का मजारिया हिस्ट्रीशीटर है ।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-
अखिलेश उर्फ पतरा पुत्र श्री ब्रम्हदेव निवासी ग्राम नगला मिश्री (एमा लखनई) थाना नसीरपुर फिरोजाबाद

अभियुक्त से बरामदगी –
एक अदद तमंचा 315 बोर व 02 कारतूस 315 बोर नाजायज

आपराधिक इतिहास –
1- मु0अ0सं0 220/2007 धारा 364ए भादवि थाना मक्खनपुर
2- मु0अ0सं0 232/2007 धारा 147/148/149/307 भादवि थाना मक्खनपुर
3- मु0अ0सं0 234/2007 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना मक्खनपुर
4- मु0अ0सं0 239/2007 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना मक्खनपुर
5- मु0अ0सं0 312/2010 धारा 307 भादवि थाना मक्खनपुर
6- मु0अ0सं0 313/2010 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना मक्खनपुर
7- मु0अ0सं0 144/2014 धारा 307/504 भादवि थाना नसीरपुर
8- मु0अ0सं0 010/2015 धारा 323/504/506 भादवि थाना मक्खनपुर
9- मु0अ0सं0 146/2015 धारा 147/148/332/504/506 भादवि मक्खनपुर
10- मु0अ0सं0 420/2016 धारा 3/10 यूपी गुण्डा अधि0 थाना शिकोहाबाद
11- मु0अ0सं0 152/2017 धारा 364 भादवि थाना नसीरपुर
12- मु0अ0सं0 191/2020 धारा 147/504/506 भादवि थाना नसीरपुर

गिरफ्तार करने वाली टीम-
1- थानाध्यक्ष संजुल पाण्डेय थाना नसीरपुर फिरोजाबाद
2- उ0नि0 राघवेन्द्र सिंह थाना नसीरपुर फिरोजाबाद
3- उ0नि0 प्रवेश सिंह थाना नसीरपुर फिरोजाबाद
4- का0 834 रघुराज सिंह थाना नसीरपुर फिरोजाबाद
5- का0 187 मोहन सिंह थाना नसीरपुर फिरोजाबाद

About Author

Join us Our Social Media