पूर्व मुख्यमंत्री ने निजी कार्यक्रम में लिया भाग
फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को जे एस विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ सुकेश यादव के यहां उनके भतीजे हिमांशू यादव के नव दाम्पत्य जीवन मे प्रवेश करने जा रहे को आशीष देने के लिए उनके आवास पर पहुँचे। इस दौरान कुलाधिपति व प्रतिकुलाधिपति डॉ पी एस यादव, अशोक यादव, डॉ गीता यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने हिमांशू यादव को आशीर्वाद दिया। हिमांशु की शादी 9 फरवरी को होने जा रही है। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने कुलाधिपति व उनके परिजनों के साथ कुछ पल बिताकर सभी का हाल चाल जाना।
About Author
Post Views: 224