ग्रंथों को जलाने से बेहतर है मन के अंदर फैली बिषैली ग्रंथि को जलाएं
समाजवादी पार्टी सनातन धर्म और संस्कृति का अपमान करना बंद करे- दिनेश
फिरोजाबाद जिले के नगर शिकोहाबाद। ग्रंथों को जलाने से बेहतर है कि मन के अंदर जो विषैली ग्रंथि अलगावद की है, उस ग्रंथि को जलावें। समाजवादी पार्टी सनातन धर्म और सनातन संस्कृति का अपमान करना बंद करे। अब उन लोगों में विग्रह पैदा कर चुनाव जीतने का सपना देखने की बजाय, कोई विकास का मॉडल लाएं और मोदी के विकास के मॉडल का मुकाबला करें।
पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा फिरोजाबाद शोक संवेदना व्यक्त करने जाते समय सुभाष तिराहे पर गंगेश्वर पाठशाला में संस्कृति पाठशाला के छात्र-छात्राओं ने वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प माला पहना कर उनका स्वागत किया। नन्हें मुन्ने बच्चों द्वारा जिस तरह वेद मंत्रों का उच्चारण किया, उससे पूर्व उपमुख्यमंत्री काफी प्रभावित हुए और संस्कृत पाठशाला के कार्यवाहक प्रधानाचार्य अशोक कुमार तिवारी से मिले और उनके द्वारा किये जा रहे कार्य की प्रशंसा की। लखनऊ आ कर मिलने के लिए भी कहा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग आज रामचरित मानस की प्रतियां जला रहे हैं उसकी बजाय वे अपने मन के अंदर जो विषैली ग्रंथि अलगावबाद की है, उस ग्रिंथि को जलावें। समाजवादी पार्टी अब सनातन धर्म और सनातन संस्कृति का अपमान करना बंद करे। सनातन धर्म में तो शूदों को सबसे पवित्र माना गया है। उन्हें ऋषि का स्थान मिला है। महर्षि रविदास, महर्षि वाल्मीकि इसके उदाहरण हैं। पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा बसपा की जो भाषा विभाजन करने की थी। उसी पद चिंहों पर अब सपा चल रही है। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश और गुजरात में दलित और पिछड़ों ने जो मतदान किया, उससे यह लोग बौखला गये हैं। लोकसभा चुनाव में भाजपा सारी सीटें जीतेंगी। स्वागत करने वालों में संतोष वशिष्ठ, अनिल पचौरी, डॉ. पीएस राना, मयंक तिवारी, अशोक शर्मा, अशोक शुक्ला, डीके शर्मा आदि ने स्वागत किया। इसके साथ ही अन्य स्थानों पर भी उनका स्वागत किया गया।