फिरोजाबाद। आम आदमी पार्टी की एक बैठक रामबाबू मैरिज होम पर सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी निकाय चुनाव को लेकर चर्चा की गई।
रविवार को आम आदमी पार्टी के निकाय चुनाव प्रभारी अंकित परिहार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी आगामी निकाय चुनाव पूरी जोरदारी के साथ लड़ेगी। निकाय चुनाव में पार्टी सबसे बड़ा मुद्दा नगर निकायों में भ्रष्टाचार को समाप्त करना होगा। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में जनता ने मौका दिया तो मोहल्ला क्लीनिक बनाएंगे। जहां लोगों के इलाज निःशुल्क होंगे। इलाज के साथ-साथ डॉक्टरों के परामर्श भी फ्री दिए जायेंगे। उन्होंने कहा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नीतियों और सिद्धांतों के कारण आज आम आदमी पार्टी देश में सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय पार्टी बन चुकी है और राष्ट्रीय पार्टी बन चुकी है। यह हमारा सौभाग्य है कि देश के जिम्मेदार, शिक्षित, सम्मानित नागरिक जो अपने क्षेत्र में सकारात्मक कार्यों के लिए जाने जाते हैं। वह आम आदमी पार्टी के सदस्यता ले रहे हैं। जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने शिक्षा, यातायात, स्वास्थ्य, चिकित्सा, महिला सुरक्षा के क्षेत्र में जो सार्थक प्रयास किए हैं। वह किसी दूसरे राजनीतिक दल ने अब तक नहीं किए थे। बैठक में यूथ विंग के प्रदेश कम्युनिकेशन कमेटी सदस्य रॉबर्ट भाटिया, महासचिव शिवप्रताप सिंह यादव, यूथ विंग महानगर अध्यक्ष अर्पित यादव, जिला महासचिव डा. विकेश कुमार यादव, उपाध्यक्ष रश्मिकांत राठौर, उपाध्यक्ष हरिओम यादव, कोषाध्यक्ष हरिओम यादव, सचिव अभिषेक झा, अवनीश वाल्मीकि, अरुण कुमार वाल्मीकि, रवि आजाद, तरुण कुमार, हेमलता, नीलम, पिंकी, अजीत, करन, शंकर लाल, चंद्रप्रकाश, कुलदीप आदि मौजूद रहे।