फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने अभियुक्त के पास से तमंचा कारतूस बरामद किए हैं।
थाना रामगढ़ प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा, उपनिरीक्षक उमेश सिंह और उनकी टीम को वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी उन्हें बदमाश के बारे में जानकारी मिली। पुलिस वहां पहुंची तो बदमाश में फायरिंग शुरू कर दी। गोली चलते ही पुलिसकर्मी सतर्क हो गए। पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाश का नाम रवि जाटव पुत्र मुन्नालाल बताया गया है। वह नई बस्ती भीकनपुर का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा 315 बोर एक कारतूस तथा एक खोखा बरामद किया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त शातिर बदमाश है। वह लूट की घटनाओं को अंजाम देता है।

About Author

Join us Our Social Media

  • All
  • Firozabad
  • Uttar Pradesh