कांच एवं चूड़ी उद्योग मजदूर संघ की बैठक सम्पन्न
फिरोजाबाद। कांच एवं चूड़ी उद्योग मजदूर संघ की बैठक नटराज ट्रांसपोर्ट परमेश्वर गेट पर आयोजित हुई।
कांच एवं चूड़ी उद्योग मजदूर संघ की बैठक की अध्यक्षता कर रहे अध्यक्ष प्रेमवीर सविता ने कहा सरकारी जो तेल मजदूरों को मुहैया कराया रहा है। उससे दुर्घटना हो रही है। 15 मजदूरों के साथ दुर्घटनाएं हो चुकी है। जिसमे कई लोगो की जान जा चुकी है। जिसका शासन प्रशासन संज्ञान ले। जिलामंत्री विकास पालीवाल ने कहा कि चूड़ी जुड़ाई की रेट 3000 रूपये तोडा शासन से निर्धारित है। लेकिन उनको पूरी रेट नही मिल रही है। सहायक श्रमायुक्त को जानकारी कर मजदूरो को उनको पूरी रेट दिलवानी चाहिए। बैठक में जिला महामंत्री भारतीय मजदूर संघ रमाकांत उपाध्याय, उमेश राठौर, विनोद तोमर, धर्मेंद्र पाठक, पूजा शंखवार, अमित राठौर, दुष्यंत यादव आदि मौजूद रहे।

About Author

Join us Our Social Media

  • All
  • Firozabad
  • Uttar Pradesh