ऑर्चिड ग्रीन कॉलोनी में सम्पन्न हुई खेलकूद प्रतियोगिता
फिरोजाबाद। ऑर्चिड ग्रीन कॉलोनी राजा का ताल पर विभिन्न खेल प्रतियोगता का आयोजन किया गया। जिसमें खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
रविवार का ऑर्चिड ग्रीन कॉलोनी में 100 मीटर, टैंग ऑफ बार और साइकिल रेस प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमे 100 बच्चो ने प्रतिभाग किया। 100 मीटर दौड़ में अंडर-12 में बालिका वर्ग में गरिमा मित्तल ने स्वर्ण स्वर्ण, पदक पावनी अग्रवाल ने रजत पदक, अनामिका गोयल ने कांस्य पदक हासिल किया। अंडर-17 बालिका वर्ग में कोमल शर्मा ने स्वर्ण पदक, वंसिका ने रजत पदक, खुशी ने कांस्य पदक हासिल किया। अंडर-12 बालक वर्ग में ईशान ने स्वर्ण पदक, अभय प्रताप सिंह ने रजत पदक, अर्णव अग्रवाल ने कांस्य पदक हासिल किया। अंडर- 17 बालक वर्ग में अलक सारस्वत ने स्वर्ण पदक, ध्रुव कुमार ने रजत पदक, यश गुप्ता ने कांस्य पदक हासिल किया, अंडर-12 बालक साइकिल रेस में निश्चल ने स्वर्ण पदक, अन्वित ने रजत पदक, अपूर्व ने कांस्य पदक हासिल किया, अंडर-17 बालक वर्ग में अमित ने स्वर्ण पदक, लव ने रजत पदक, अरुण ने कांस्य पदक हासिल किया। अंडर-17 बालिका वर्ग में अनिका ने स्वर्ण पदक, नेहा ने रजत पदक, सिद्धि ने कांस्य पदक हासिल किया। सभी खेलों के निर्णायक भूमिका मोहित, भावुक, काजल सिंह, सूरज यादव ने निभाई। सभी खिलाड़ियां को मुख्य अतिथि प्रदीप मित्तल, रुतुजा यश मित्तल एवं गिन्नी मित्तल ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के आयोजन सचिव विकास पालीवाल रहे। इस दौरान नीरज गोस्वामी, पंकज गोस्वामी, मुकेश जैन आदि उपस्थिति रहे।

About Author

Join us Our Social Media

  • All
  • Firozabad
  • Uttar Pradesh