फिरोजाबाद। शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष नुरुल हुदा लाला राइन गांधी के नेतृत्व में सदर बाजार नाले की पुलिया पर भाजपा की गलत नीतियों को लेकर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया।
कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हरिशंकर तिवारी, महिला विभाग की जिलाध्यक्ष योगेश दिवाकर व शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष लाला राइन गांधी ने कहा कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी को भाजपा सरकार बेवजह फंसाना चाहती है। ईडी के सारे कांग्रेसियों को परेशान किया जा रहा है। भाजपा सरकार की हिटलर गिरी के विरोध में राहुल गांधी सत्याग्रह पर बैठे थे। उनको गिरफ्तार कर लिया गया है। इसका हम कांग्रेसी पूर्तह विरोध करते हैं। पुतला दहन करने वालों में शोएब खान, सोनू, मधु यादव, अनीश राइन, मुकीम अंसारी, अमन द्विवेदी, सलमा बेगम, नजमा बेगम, मुन्नी खान, बबलू वर्मा, इमरान कुरेशी, आमिर अली, गुलाम जिलानी, वकार अहमद आदि रहे।
