फिरोजाबाद। किड्स कार्नर सीनियर सेकेंडरी स्कूल का 57 वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में चार-चाॅद लगा दिये।
कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय प्रशासक मयंक भटनागर, प्रधानाचार्य रूपाली भटनागर, सी.ई.ओ. विख्यात भट्नागर, दीपाली भटनागर ने मां सरस्वती एवं विद्यालय की संस्थापिका सुखरानी भटनागर के चित्रपट के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं द्वारा धमाकेदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। श्रियांशी एंड ग्रुप ने धमाकेदार शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। जिसे देखकर सभी बच्चे झूम उठे। छात्र-छात्राओं ने किड्स कॉर्नर हमारी शान है गीत के माध्यम से अपनी भावनाओं को प्रस्तुत किया। विद्यालय संस्थापिका सुखरानी भटनागर मैडम का बाया हाथ बनकर विद्यालय की उन्नति और विकास में अपना सर्वश्रेष्ठ देने वाली शिक्षिका जयश्री शर्मा को विद्यालय सी.ई.ओ. विख्यात भट्नागर एवं दीपाली भटनागर ने मंच पर पुष्प भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर प्रशासक डा. मयंक भटनागर ने बताया कि जिस समय महिलाएं घर से बाहर नहीं निकलती थी। उस समय सुखरानी मैडम ने समाज का विरोध झेलते हुए फिरोजाबाद शहर में एक अंग्रेजी विद्यालय खोला। जिसमें बच्चों को अंग्रेजी की शिक्षा दी जाती थी। आज वही विद्यालय टॉप फाइव स्टार के रूप में जाना जाता है। इस विद्यालय के बहुत ही अनमोल रत्न बड़े पदों पर पहुंचकर देश की सेवा कर रहे हैं। प्रधानाचार्या रूपाली भटनागर ने कहा कि बच्चे यहां छोटे-छोटे रूपों की छवि में आते हैं एवं टॉपर बनकर जाते हैं।

About Author

Join us Our Social Media

  • All
  • Firozabad
  • Uttar Pradesh