फिरोजाबाद। पर्यावरण संतुलन के लिए शासन की ओर से एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ पूर्ण प्रतिबंध को सफल बनाने के लिए शहर में 29 जून से तीन जुलाई तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में लायन सर्विसेस लिमिटेड की ओर से शहर भर में कूड़ा एकत्रीकरण व हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जो कि मेयर नूतन राठौर की अगुवाई में शुरू किया गया। शहर में चलने वाले अभियान के दौरान न सिर्फ लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने के प्रति जागरूक किया गया, बल्कि पॉलीथिन का प्रयोग न करने के लिए शपथ भी दिलाई गई।
इस मौके पर नगर निगम के प्रतिनिधि ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ शुरू हुए अभियान के बाद जिसके द्वारा भी सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग किया जाएगा, उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। इस बीच अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों संग लगातार बैठक एवं अभियान की समीक्षा भी होगी। साथ ही अभियान के लिए समय समय पर जरूरी निर्देश भी दिए जाएंगे। उन्होंने ये भी कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक उत्पादों के प्रयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने के लिए भी अलग रणनीति बनाई गई है। जिसमें सभी के सहयोग से इस अभियान को बेहतर ढंग से चलाया जा सकेगा। इससे न केवल पर्यावरण को फायदा होगा बल्कि हमारा फिरोजाबाद शहर भी स्वच्छ एवं सुंदर होगा।
लायन सर्विसेस लिमिटेड (एलएसएल) के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर सुनील सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान नागरिकों एवं अधिकारियों ने चैराहों, सड़कों व रेलवे ट्रैक से सिंगल यूज प्लास्टिक को हटाया। वहीं सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग ना करने को लेकर जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले नुकसान से अवगत कराना और इसका उपयोग बंद करवाना है। कार्यक्रम में लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक व शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाएं रखने के लिए शपथ भी दिलवाई गई। साथ ही प्लास्टिक के विरूद्ध हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया, जिसमें वहां मौजूद अधिकारियों व अन्य लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

About Author

Join us Our Social Media

  • All
  • Firozabad
  • Uttar Pradesh