फिरोजाबाद। केंद्र व प्रदेश नेतृत्व के आहावान पर भाजपा युवा मोर्चा महानगगर द्वारा चार जून को सुबह सात बजे विकास बाइक तीर्थ रैली अटल पार्क से निकाली जायेगी।
भाजयुमो महानगर के जिलाध्यक्ष अंकित तिवारी ने बताया कि चार जून दिन शनिवार को सुबह सात बजे विकास तीर्थ बाइक रैली अटल पार्क से प्रारम्भ होगी। जो कि सुभाष तिराहा, गांधी पार्क, लेबर काॅलौनी से वापस स्टेशन रोड होती हुई भाजपा कार्यालय पहुंच कर समापन होगी। इस तीर्थ यात्रा का मुख्य उद्देश्य केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं लोगों तक पहुंचाना होगा। इस यात्रा के मार्ग में जो भी महापुरूषों की प्रतिमाऐं पड़ेगी, उन पर माल्यार्पण किया जायेगा। साथ ही कहा कि बाइक तीर्थ यात्रा में भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, सांसद चंद्रसैन जादौन, महापौर नूतन राठौर, नगर विधायक मनीष असीजा, पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा आदि उपस्थित रहेंगे।

About Author

Join us Our Social Media

  • All
  • Firozabad
  • Uttar Pradesh