फिरोजाबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महानगर द्वारा छात्रा व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर गौशाला पर किया गया। जिसमें छात्राओ को व्यक्तित्व विकास की भावना को जगाने का कार्य किया गया।
मुख्य अतिथि क्रीड़ा भारती की विभाग प्रमुख अनुपम शर्मा ने छात्राओं को संबोधित करते कहा कि छात्राये हमारे देश का गौरव है। उनका आज हर क्षेत्र में परिचम फहराने का कार्य कर रही है। विभाग संगठन मंत्री विश्वेंद्र शर्मा ने प्रशिक्षण प्राप्त करने आई सभी छात्राओं का स्वागत करते हुए उत्साहवर्धन किया। जिला सह सयोंजक काजल गर्ग ने कहा कि आज छात्रा हर क्षेत्र में अपना हुनर आजमा रही है और भारत के प्रतिष्ठित पदों पर आज छात्रा विराजमान है। हमको अपने हुनर को आज दुनिया के सामने दिखाना है। यह अभाविप ही हमको हमारे सपनों को पूरा करा सकता है। विशिष्ट अतिथि विद्यार्थी परिषद ब्रज प्रांत के प्रांत सह मंत्री रजत जैन रहे। मंच संचालन कार्यक्रम सयोंजक नेहा सिंह ने किया। शिविर में प्रांत सम्पर्क प्रमुख तेजवंत, विभाग प्रमुख मनोज गर्ग, विभाग सह सयोजक हरिओम शुक्ला, प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य राज पलिया, अतुल चैधरी, जिला सयोंजक संजय जाट, महानगर सह मंत्री आदर्श भारद्वाज, सुजल राठौर, भोला यादव, कुशाग्र गुप्ता, सौरभ राठौर, खुशी जैन, नीलम यादव, प्रीति यादव आदि छात्राये मौजूद रही।

About Author

Join us Our Social Media

  • All
  • Firozabad
  • Uttar Pradesh