फिरोजाबाद। बरसात का मौसम आने वाला है। जिसके चलते लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ता है। इसके मद्देनजर मेयर नूतन राठौर के निर्देश पर नगर में युद्धस्तर पर नाला सफाई अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को तिलक काॅलेज से मोनार्क होटल तक नालों की तली झाड़ सफाई की गई।
मेयर नूतन राठौर नगर की समस्याओ को लेकर गंभीर नजर आ रही है। बरसात से पूर्व उनके निर्देश पर नगर में युद्ध स्तर पर नालो की तलीझाड़ सफाइ कराई जा रही है। जिससे लोगों को जलभराव की समस्या से नहीं जूझना पड़े। वहीं नगर निगम की टीम भी अपने कार्य को अंजाम देने में जुटी हुई है। सोमवार को नगर निगम द्वारा वार्ड नंबर 37 के सर्विस रोड तिलक कॉलेज से लेकर मोनार्क होटल तक नाला सफाई का कार्य किया गया। महापौर नूतन राठौर के निर्देशन में वार्ड नंबर 37 के पार्षद विजय शर्मा की देखरेख में यह कार्य किया गया। सुपरवाइजर बालकिशन एवं प्रदीप कुमार अपनी पूरी टीम के साथ उपस्थित रहे।
