फिरोजाबाद। वार्ड नं. 37 के मौहल्ला आर्य नगर में विगत एक माह से गंदा पानी आ रहा है। जिसको लेकर लोगों ने क्षेत्रिय पार्षद के अलावा निगम अधिकारियों से शिकायत की है। लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
बताते चले नगर निगम द्वारा शहर में पेयजल की सप्लाई की जाती है। लेकिन वार्ड नं. 37 के मौहल्ला आर्य नगर में नगर निगम द्वारा पेयजल की सप्लाई के दौरान नलों में गंदा पानी आ रहा है। जिसकी शिकायत लोगों ने क्षेत्रिय पार्षद विजय शर्मा, नगर आयुक्त, जल निगम, जलकल विभाग के अलावा नगर विधायक से की है। लोगों का कहना है कि विगत एक माह से नलों में गंदा व बदबूदार पानी आ रहा है। जिससे खुजली की शिकायत है। उन्होंने नगर आयुक्त से समस्या समाधान की गुहार लगाई है। क्षेत्रिय पार्षद विजय शर्मा का कहना है कि क्षेत्र में गंदे पानी की समस्या की शिकायत मेरे संज्ञान में है। जिसके लिए मैनें नगर आयुक्त, जलनिगम, जलकल विभाग के अलावा सदर विधायक को अवगत कराया गया है। लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। निगम अधिकारी मौके पर पहुंचकर देखा हैं। जल्द ही समस्या का समाधान कराया जायेगा।
