फिरोजाबाद। नगर निगम महापौर द्वारा शहर में विकास कार्य तेजी से कराएं जा रहे है। इसी क्रम में शुक्रवार को विभिन्न वार्डो में लगभग तीन करोड़ 72 लाख रूपए की धनराशि से सड़क निर्माण कार्य, पेयजल संबंधि कार्यो का भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया। यह निमार्ण कार्य 15 वें वित्त की धनराशि से कराएं जाएंगे।
मेयर नूतन राठौर ने क्षेत्रिय पाषर्दो संग रहीम नगर, सती नगर, लालपुर में इंटरलाॅकिंग सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। इसके अतिरिक्त लालपुर, बाल्मीक बस्ती एवं संतनगर फुलवाडी में नलकूप स्थापना कार्य की आधारशिला रखी। ओमनगर, मोतीनगर, संत नगर फुलवाडी, वार्ड-19 के साई बाबा मंदिर के पीछे सड़क सुधार कार्य शुभारम्भ किया। मौहल्ला शिवनगर, लेबर कालौनी, लेबर कालौनी स्थित गणेश चैक, सुहाग नगर, दुर्गा नगर, करबला, रामनगर आदि क्षेत्रों में विभिन्न गलियों के निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया। इसके बाद अमृत योजना के अन्तर्गत वार्ड न.-41 में निर्मित पारसनाथ पार्क, वार्ड न.-37 आर्य नगर स्थित भारत माता पार्क आदि को लोकापर्ण कर जनता को समर्पित किया। इस दौरान रामबाबू राजपूत, महाप्रबन्धक (जल), उप नगर आयुक्त संतोष यादव, अधिशासी अभियन्ता तारकेेश्वर पाण्डेय, मण्डल अध्यक्ष केशवदेव शंखवार, अवर अभियन्तागण अमित कुमार, मयंक यादव, पार्षदगण विमला राठौर, मीरा शर्मा, संतोष राठौर, विनोद राठौर, गेंदालाल राठौर, सुरेश दिवाकर, विजय शर्मा, मनोज ताऊ आदि मौजूद रहे।
