फिरोजाबाद। बुधवार को सिरसागंज स्थित गिरधारी इंटर कॉलेज के मैदान पर महिलाओं के शक्ति संवाद में पुरूषों की नो एंट्री रही। पुरूष बाहर खड़े नजर आए तो महिलाएं प्रियंका से मिलकर गदगद हो उठीं। शक्ति संवाद में पहुंची प्रियंका ने कुछ वादे भी बहनों से किए।
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने पहले महिलाओं की समस्याओं को सुना और उसके बाद अपनी बात कहना शुरू किया, इस दौरान उन्होंने माताकृबहनों से अपनी सरकार आने के बाद किए जाने वाली घोषणाएं भी कीं। प्रियंका गांधी ने कहा कि आशा और आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को उनकी सरकार 10 हजार रुपए प्रतिमाह देने का काम करेगी। शिक्षामित्रों समेत इन सभी के नियमितीकरण करने का काम करेगी। भाजपा सरकार ने बहनों की समस्याओं को नहीं सुना। महिलाएं शिक्षा कैसे करेंगी, वह सशक्त कैसे बनेंगी। इस बारे में कभी नहीं पूछा। चुनाव के समय में यह आते हैं और चले जाते हैं। घोषणाएं बहुत होती हैं लेकिन चुनाव जीतने के बाद उन्हें धरती पर नहीं लाया जाता। मैंने यह बात श्महिला हूं लड़ सकती हूंश् केवल चुनाव के लिए ही शुरू नहीं किया है बल्कि इसके साथ अब आगे की लड़ाई लड़नी है। बेटी पैदा होने के साथ से ही संघर्ष शुरू करती है। पढ़ाई के लिए और समाज में अपना हक पाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है। इसलिए मैंने यह शुरू किया है। आपमें वह शक्ति है आगे बढ़ने की कुछ कर गुजरने की। बहुत सह लिया आपने आपमें वह शक्ति है। हम सत्ता में नहीं हैं। हम चाहते हैं कि आप आगे बढ़ो। हमने शक्ति विधान के नाम से घोषणा पत्र बनाया है। शक्ति विधान में लिखा है कि आप कैसे सशक्त बन सकती हैं। हम महिलाओं के लिए महिल डॉक्टर वाला अस्पताल बनाएंगे। शिक्षा के अलावा रोजगार की भी व्यवस्था करेंगे। सरकारी भर्तियों को पूरा करेंगे। हम पांच लाख महिलाओं को रोजगार देंगे। हमने अपनी सीट में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देने की घोषणा की है। इसका मतलब यह होगा कि आपकी राजनीति में भागेदारी बढ़ेगी आपकी शक्ति बढ़ेगी।
महिला हुई बेहोश
प्रियंका गांधी की सभा के दौरान एक वृद्ध महिला बेहोश हो गई। वृद्धा को पानी डालकर होश में लाया गया। आननकृफानन में पुलिसकर्मी महिला को गोद में उठाकर कार्यक्रम स्थल से बाहर ले गए।
