फिरोजाबाद।
अखिल भारतीय प्रजापति कुम्भकार महासंघ द्वारा समाज के महापुरूष संविधान समिति के सदस्य डा रत्नप्पा कुम्हार की 23 वीं पुण्यतिथि प्रजापति धर्मशाला छारबाग पर मनाई गई।
ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष सतीश चंद्र प्रजापति (राजा भईया) ने बताया कि डा रत्नप्पा कुम्हार का जन्म 9 सितम्बर 1909 को महाराष्ट्र के कोल्हापुर में मराठा कुम्हार के घर हुआ था। उन्होंने देश की आजादी के लिए कई आंदोलन किये और सविधान समिति के सदस्य रहे। बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के साथ मिलाकर संविधान बनाने में अहम भूमिका निभाई। संजय प्रजापति ने कहा कि समाज के महापुरूषो को हम सब को याद करते रहना चाहिए। इस दौरान अनूप प्रजापति, संजय प्रजापति, शिवम प्रजापति, अर्पित प्रजापति, सुनील प्रजापति, जुगल किशोर प्रजापति, धर्मवीर प्रजापति, शिवराज प्रजापति, कुलदीप प्रजापति, ब्रजकिशोर प्रजापति, हरदेव प्रजापति आदि मौजूद रहे।

About Author

Join us Our Social Media

  • All
  • Firozabad
  • Uttar Pradesh