फिरोजाबाद। लखनऊ से चलकर खाटू श्याम (राजस्थान) को जाने वाली 750 किलोमीटर की पदयात्रा जनपद आगमन पर भव्य स्वागत किया गया।
सोमवार को फिरोजाबाद खाटू श्याम मंदिर के ट्रस्ट पदाधिकारियों द्वारा आसफाबाद चैराह पर लखनऊ से चलकर खाटू श्याम (राजस्थान) को जाने वाली पदयात्रा का भव्य स्वागत किया गया। जिसमे लगभग 60 श्याम प्रेमी का स्वागत किया गया। वहीं पदयात्रा रसूलपुर, राधाकृष्ण मंदिर, मो. गंज, बर्फखाना चैराहा, सेंट्रल चैराहा, गांधी पार्क चैराहा होते हुए छदामीलाल जैन मंदिर पहुंची। जहाॅ रात्रि प्रवास हुआ। रात्रि में 8.30 बजे से श्याम कीर्तन का सभी भक्तों ने आनंद लिया। इस दौरान अध्यक्ष संजय दत्त बंसल (डॉलर), गोपाल उपाध्याय, धीरज अग्रवाल, अनिमेष त्रिपाठी, आशीष नागर, आनंद अग्रवाल, संजय गुप्ता, रूपेश शर्मा, भूपेंद्र शर्मा, आशीष अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, शिवम भटेजा आदि मौजूद रहे।
